abhishek anand
Amazon.in28 Feb 2019
औघड़...😊
औघड़ कुछ वर्षों पूर्व मालगुडी टाउन अपने आप में प्रसिद्ध था, लेकिन इसे जीने का मौका एकदम ना के बराबर ही मिला हमें। इसी तरह एक गांव आती है इस उपन्यास में “मलखानपुर”, आपको इसे भरपूर जीने का मौका मिलेगा। दो से तीन पन्ने पढ़ते ही आप खुद बोल उठेंगे “चल साधु, कोई एकांत ये औघड़ पढा जाए…”। इसके किरादर और ये गांव अपने आप में कुछ इस तरह उलझा है जिसे सुलझाने में आप इसे एक ही दिन में पढ़ खत्म करने में रम जाएंगे। मलखानपुर अपने आप में एक 19वीं शताब्दी वाला एक गांव है जिसमे 21वीं शताब्दी अनायास आ चुकी है। गांव के so called प्रधान फुकन सिंह अपने रुतवे का लोहा मनवाने में कोई कसर न छोड़ रहे, इसी में उनका परिवार एक साथ हो अपने होने का दावा दे रहा हो। इस उपन्यास के किरदार में से एक हैं “बिरंचि दा” जो एकदम से 21वीं शताब्दी में से हैं और अपने होने का परचम लहरा रहें हैं, गांजे-भांग-ताड़ी-दारू में लीन बिरंचि दा इतने होश में रहते हैं कि पूरे उपन्यास में कहीं भी पियक्कड़ की तरह गिरते परते इनका किरदार नजर ही न आया, एक अच्छे पियक्कड़ की तरह ये पेग पर पेग मार अपने होने का गजब खूंटा ठोके हैं। इनके साथी लखन लोहाड़ गजब का साथ दिए हैं इनका और ये कथन आज गलत साबित कर दिए,“गंजेड़ी यार किसका दम लगाया खिसका”। इस उपन्यास में आपको एक 21वीं सदी का एक लड़का मिलेगा जो गाँव से शहर जाने के बाद एकदम शहरी हो गया हो और गाँव आ कर ऐसे कर रहा हो जैसे एक NRI आया हो गाँव, NRI के तरह ही हर चीज को अलग नजर से देखना और उसपे अपना तर्क रखना। इस उपन्यास की सबसे खास बात ये लगी कि कहीं भी आपको ये नहीं लगेगा कि आप पढ़ रहे हैं, ऐसा लगेगा मानों आप जी रहें हो इसे, आपके आंखों के सामने सब हो रहा हो, चाहे वो पंचायत के चुनाव में पुरषोत्तम बाबू/फुकन सिंह का दबदबा हो, दबदबा बनाने या अफवाह फैलाने मैं जगदीश जी हों या वैजनाथ जी हो, बिरंचि दा का समाज के प्रति जागरूक होना हो, इन सारी चीजों से आपको लगेगा जैसे ये आपके गाँव / समाज की कहानी है या आपकी ही कहानी हो। “औघड़” अपने आप में एक दुनिया है जो आपके आंखों के सामने बनी और उपन्यास खत्म होते-होते आपके निकले आँसू, आपके होते अफसोस से खत्म होती है। जय हो…! Read more Read less













