Abhishek
Amazon.in11 May 2021
शानदार
एक शानदार पुस्तक। आप निरंतर इसे पढ़ते चले जाएंगे। आजादी से पहले और आजादी के बाद का भारत कैसा था। उस समय क्या राजनीति हो रही थी। उस समय के हालात कैसे थे। भारत की प्रमुख घटनाओं पर दृष्टि डालती यह पुस्तक बेहद रोचक है। बटवारे की आंखों देखी कहानी। आजाद भारत की समस्याएं। चीन भारत युद्ध से लेकर बांग्लादेश की आजादी। 1965 के भारत-पाक युद्ध से लेकर इंदिरा गांधी का आपातकाल लगाना। आपातकाल में कैसे पूरे सिस्टम को नियंत्रण में लिया गया। कैसे विरोधियों को पकड़ पकड़ जिलों में डाल दिया गया और पत्रकारिता पर शिकंजा कसा गया। कैसे पत्रकारों ने सरकार के आगे घुटने टेक दिए। कैसे थे राजनेता और कैसी होती थी उस समय राजनीति। पुस्तक पढ़ कर आप यह जान पाएंगे कुलदीप नैयर जी एक महान पत्रकार थे। कामयाबी के जिस शिखर पर वह पहुंचे वह कमाल ही है। Read more Read less











