Sawan Kumar
Amazon.in8 Sept 2026
⭐⭐⭐⭐⭐ JETECH Tempered Glass – बहुत बढ़िया क्वालिटी ⭐⭐⭐⭐⭐ JETECH Tempered Glass – बहुत बढ़िया क्वालिटी
JETECH का यह tempered glass मुझे काफी अच्छा लगा। इसे स्क्रीन पर लगाना बहुत आसान है—बस सही जगह पर रखिए और यह अपने आप स्क्रीन पर चिपकना शुरू हो जाता है। बाद में केवल बॉर्डर के आसपास थोड़ा-सा दबाना पड़ता है, जिससे यह पूरी तरह फिट हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्क्रीन के बीच में एयर बबल की समस्या बिल्कुल नहीं हुई। अगर कभी एयर आ भी जाए या लगाने में कोई गड़बड़ी हो जाए, तो इसे सावधानी से निकालकर दोबारा लगाया जा सकता है। मजबूती की बात करें तो यह tempered glass वाकई काफी मजबूत लगा।एक बार मेरा बच्चों से गलती से मेरा फोन लगभग 6 फीट की ऊंचाई से पलंग के ऊपर से नीचे गिर गया और ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ। फोन की असली स्क्रीन को बिल्कुल कुछ नहीं हुआ, जबकि tempered glass पर हल्का-सा crack आया। वह भी मुख्य रूप से बाईं तरफ के बॉर्डर पर दिखाई देता है। स्क्रीन के बीच में crack आसानी से दिखाई नहीं देता, खासकर जब स्क्रीन ON हो। स्क्रीन OFF होने पर पास से देखने पर थोड़ा पता चलता है, लेकिन दूर से लगभग दिखाई नहीं देता। इससे मुझे इसकी मजबूती का अच्छा अंदाजा हुआ। कंपनी tempered glass लगाने से पहले Touch Sensitivity ON करने की सलाह देती है, लेकिन मेरे अनुभव में इसका उल्टा हुआ। Sensitivity ON रखने पर touch जरूरत से ज्यादा sensitive हो गया था—हल्का-सा touch या swipe करने पर स्क्रीन बहुत ज्यादा scroll हो जाती थी। Sensitivity OFF करने के बाद touch बिल्कुल सही और comfortable लगा। इसके अलावा glass बहुत ही ज्यादा smooth है। उंगली आसानी से slide होती है और लगाने के बाद ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं होता कि स्क्रीन पर tempered glass लगा हुआ है। कुल मिलाकर installation आसान, touch response बढ़िया, बहुत smooth, screen coverage और मजबूती भी शानदार ease of use है। मेरे अनुभव के हिसाब से यह एक बहुत अच्छा tempered glass है और मैं इसे जरूर recommend करूंगा। 👍🔥 Read more Read less









![Ibywind 2 Pack Screen Protector For Xiaomi 11 Ultra,Flexible TPU Film,With 1Pc Camera Lens Protector,1Pc Back Film[Bubble Free][Easy Installation][HD Clear][Self-Healing]](https://m.media-amazon.com/images/I/719H+z0NxyL._SL400_.jpg)



