Satyam Prakash
Amazon.in12 Nov 2022
एक कालातीत साहित्यिक धरोहर है!
यह एक अनुपमेय महाकाव्य ग्रंथ है।यह मानव के विचारों व विकारों को शब्दशः प्रतिपादित करती है।भाषा संस्कृतनिष्ठ होने के कारण प्रथम दृष्टया क्लिष्ट प्रतीत होती है,लेकिन ध्यानपूर्वक पढ़ने पर पंक्तियों का अर्थ स्वतः प्रकट होता है।युग प्रणेता कवि की इस साहित्यिक धरोहर को अवश्य पढें निःसंदेह रुचिकर लगेगी!रूपकात्मक होने के करण इसमें और भी अधिक व्यापकता और गहनता है,जो पाठक को चिंतनशील बना देती है।विषय की गंभीरता समझने हेतु यूट्यूब पर श्री डॉ पी० सी० टंडन का व्याख्यान 'कामायनी का महाकाव्यत्व' नामक वीडियो देख सकते हैं! Read more Read less










