Priya p.
Amazon.in6 Apr 2022
Very good ।
"भीतर की हल्की मुस्कान के साथ वर्षा ने सोचा, अगर अब मैं चुनाव करूँगी, तो कसौटी कालिगुला की ही होगी--‘किसी को प्रेम करने का अभिप्राय यह है कि उस व्यक्ति के बगल में तुम वृद्ध होने के लिए तैयार हो।" प्रेम की ना जाने कितनी परिभाषाएं इस किताब में आती जाती रही, पर वर्षा की तरह ही मुझे भी यही सबसे ज्यादा प्रिय है। ये कहीं भी मेरी पसंदीदा गुनाहों के देवता जैसी नहीं पर मेरे मन की औरत को अच्छी लगी, अपनी सी। ना जाने कितने दिनों बाद एक बहुत अच्छी किताब हिंदी साहित्य में पढ़ी। ऐसा लगा जैसे सिलबिल का संघर्ष यशोदा नाम से लेकर मायानगरी तक, सब सांस नहीं लेने देगा, अंत वैसा ही था जैसा सोचा था फिर भी कुछ तड़क गया उसके दिल के साथ और जुड़ेगा भी जैसे टूटते हुए तारे तो देखकर अन्त तक मन्नत पूरी होने का विश्वास होता है। Read more Read less












