V K Shrivastava
Amazon.in6 Aug 2023
प्रेरणास्पद पुस्तक! सरल, सहज एवम रोचक प्रस्तुति!!!
सरल, रोचक, सरस तथा सहज भाषा के प्रयोग से पुस्तक में उत्सुकता निरंतर बनी रही. लेखकद्वय ने पात्र रविन्द्र को बिल्कुल साकार कर दिया. श्री रविन्द्र जी की यह बायोग्राफी संघर्ष और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल तो है ही लेकिन यह इस मिथक को भी तोड़ती है कि सफलता केवल धनाढ्य तथा शहरी अभिभावकों की बपौती नहीं है. मैं अपने संयुक परिवार के बच्चों एवम सभी युवाओं को कहूंगा कि इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें और प्रेरणा लें! इस अद्भुत लेखन के लिए श्री अनिरुद्ध रावत एवम श्रीआनंद चौबे लेखकद्वय को बधाई! 💐💐💐 पुनश्च - पुस्तक पढ़ कर ऐसा लगा की श्री रवीन्द्र जी की गांव के बच्चे से शिप की नौकरी से त्यागपत्र देने तक की कहानी इस पुस्तक का प्रथम भाग है. आगे की कहानी के लिए अगले भाग की प्रतीक्षा करनी होगी.. शुभकामनायें! Read more Read less









