Devendra Galhotra
Amazon.in18 Aug 2026
Low USB output
अच्छी Sound Quality, लेकिन USB Output ने मेरा पूरा Workflow खराब कर दिया Yamaha MG10XU की sound quality, mic preamp और build quality वाकई बहुत अच्छी है। Analog output भी शानदार है और vocal में अच्छी sweetness और clarity मिलती है। लेकिन मैंने इसे laptop और mobile दोनों के साथ USB से online live streaming और recording के लिए अच्छी तरह test किया। मेरे लिए सबसे बड़ी समस्या इसका USB output level बहुत कम होना रही। Analog output की तुलना में USB से laptop/mobile में जाने वाला signal काफी कम level पर मिल रहा था। Gain और बाकी levels को सही तरीके से set करने के बाद भी मुझे USB output को अपने काम के हिसाब से पर्याप्त level पर लाने में परेशानी हुई। खासकर दूसरे mixer से compare करने पर यह difference साफ दिखाई दिया। मेरे लिए USB connectivity online live और recording workflow का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए sound quality अच्छी होने के बावजूद USB output level की यह limitation मेरे पूरे workflow को खराब कर देती है। अगर आपका मुख्य काम analog mixing और PA है, तो यह एक बहुत अच्छा mixer है। लेकिन मेरे जैसे USB-based laptop/mobile live setup के लिए यह practical नहीं लगा। इसी USB output level की समस्या की वजह से मैं इस mixer को return कर रहा हूँ। Singer Devendra Galhotra Read more Read less
- Build quality
- Ease of use