डिम्पल रस्तोगी
Amazon.in25 May 2019
विटामिन ज़िंदगी बनी रहे !!!
“शाखें रही तो ,फूल भी पत्ते भी आएँगे ये दिन बुरे हैं तो अच्छे भी आएँगे “ ढेर सारी आशा ,उम्मीदों और साहस का संदेश देती ललित जी की यह किताब “ विटामिन ज़िंदगी “ सरल पर साथ ही प्रभावी , दिल को गहरे तक छू जाए जैसे अनेकों भावों की अभिव्यक्ति है आपकी यह ‘विटामिन ज़िंदगी ‘ आपके पोलियो के साथ आरम्भिक वर्षों के संघर्षों को पढ़कर आँखे कई बार नम हुई। महसूस कर सकती हूँ उस तकलीफ़ को। परंतु आपके हार ना मानकर उस लड़ाई से लड़ते जाने और जीत कर दिखाने के जज़्बे को मेरा सलाम। सचमुच आप सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं “”ज़िंदगी कितनी भी क्रूर क्यूँ ना हो जाए किंतु उससे कैसे जीतना है यह आपकी पुस्तक में आपका जीवन दर्शाता है।”” आपकी यह किताब वाक़ई विटामिन की भाँति शारीरिक या मानसिक या फिर दोनो तरह से तकलीफ़ झेल रहे लोगों में निराशा से भरे दृष्टिकोण को बदलने का कार्य करने वाली है मुझे इसकी पूरी पूरी उम्मीद है। निराशा में आशा का दीपक रोशन करती यह किताब मुझे एक जादू की पुड़िया की भाँति लगी। सरलता सहजता और आत्मीयता के भाव से भरी आपकी यह पुस्तक ! अपनी तकलीफ़ों को सबके साथ यूँ बाँटना आसान नहीं होता।अपने जीवन को हम सबके साथ साँझा करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मित्रों अगर आप जीवन में किसी भी वजह से निराश महसूस कर रहे हैं तो यह “ विटामिन ज़िंदगी “ आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण देगी। “मैं ख़ुद ज़मीन मेरा जर्फ आसमान का है कि टूट कर भी मेरा हौंसला चट्टान सा है “ —- मोहसिन नकवी ( विटामिन ज़िंदगी पेज १७३) ढेर सारे स्नेह के साथ ! ❤️ —— डिम्पल Read more Read less














