Amazon.in

Hind Yugm Prakashan

Sells on Amazon.in

4.5(133 ratings)

1 product tracked

80Seller trust score

Hind Yugm Prakashan sells on Amazon.in. Whydud tracks 1 of its listing with price history and reviews. Rated 4.5 out of 5 by 133 buyers on Amazon.in.

Fiction

Products from this seller

Vitamin Zindagi (pb)

Hind Yugm

Vitamin Zindagi (pb)

4.5 (446)

₹249

Amazon.in
Lowest: ₹185

What buyers say

Reviews of products this seller sells; the ones bought from this seller first.

  • शानदार किताब

    बेहतरीन कहानी, बेहतरीन किताब Read more Read less

    S · Verified purchase · Feb 2026

  • Perfect

    Outstanding shoes Read more Read less

    Ayansh yadav · Verified purchase · Jan 2026

  • This is one of the best... You will learn so much about the feelings and emotions

    Must read Read more Read less

    Disha · Verified purchase · Aug 2021

  • डर के आगे जीत है

    यह किताब दर्शाती है कि एक अशक्त व्यक्ति को जीवन में किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अंत यह बताता है कि यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चयी है तो वह जीवन के सभी झंझावातों को पार कर अपना मुकाम हासिल कर लेता है Read more Read less

    Sonali gupta · Verified purchase · Apr 2021

  • ये मशाल आगे बढ़ती रहनी चाहिए

    कई दिन हो गए "विटामिन ज़िंदगी" पढ़े हुए लेकिन लिख नहीं पाया, ज्यादातर आलस के ही चलते। लेकिन जब से ये किताब खत्म की है तब से एक दिन भी ऐसा नहीं गया है कि इसका और आपकी लिखी किसी न किसी बात का ख़्याल मन में न आया हो। मुझे लगता है ये किताब बड़े हो रहे स्कूली बच्चों को और साथ ही अनिवार्य रूप से उनके अभिभावकों को जरूर पढ़वाई जानी चाहिए क्योंकि पूरी किताब में जो प्रमुख विषयवस्तु मुझे समझ में आई वह थी "संवेदनशीलता" जिसकी कुछ मामलों में भारतीय समाज में भयानक कमी है... हमारे समाज में कुछ चीजों के प्रति बहुत ही अजीब सा नज़रिया अपनाया जाता है जो कि ज्यादातर असहज करने वाला ही होता है और कई बार तो इतना ज्यादा कि सामने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास ही टूट कर बिखर जाए। यह किताब परत दर परत हमारे इसी खोखले रवैय्ये को खोलकर रखती है और इस संवेदनहीनता का वीभत्स चेहरा निकलकर सामने आ जाता है। यहाँ एक ओर किसी समय एक विकलांग व्यक्ति के प्रति इतना ज्यादा तरस खाने वाला भाव प्रकट कर दिया जाता है कि मानो उसके लिए अब दुनिया मे कुछ बचा ही नहीं हो, तो वहीं दूसरी ओर कभी उसको विकलांगता सम्बन्धी अपमानजनक सम्बोधनों के द्वारा ही ऐसे पुकारा जाता है कि व्यक्ति का हृदय छलनी हो जाए। दोनों ही स्थितियों में मानसिक क्षति होना तय होता है। किताब मेरी जिंदगी की पहली किताब है जिसमें विकलांगता पर इतनी सूक्ष्म दृष्टि से जानकारी मिल सकी है। 'हम' (अर्थात हमारा समाज और सभी सरकारें) शायद कभी इतना गौर ही नहीं पाये कि बहुत सी ऐसी चीजें जो एक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति के लिए शायद मायने ही न रखती हों (जैसे सीढ़ी चढ़ना, भीड़ में सड़क पार करना, भारतीय शैली के शौचालयों का इस्तेमाल करना, बसों ट्रेनों में सफर करना या फिर कुछ दूर तक पैदल ही चलना आदि), उन्हीं को अंजाम देना जीवन में विकलांग लोगों के लिए एक दैनिक संघर्ष होता है। हमने कभी नहीं सोचा कि अगर एक विकलांग बच्चा विद्यालय में पढ़ने आ गया तो कैसे वह पहली या दूसरी मंजिल तक रोज सीढ़ी चढ़कर जाएगा, उल्टा हमने समस्या का हल निकालने की जगह उसपर तरस खा कर उसे ही किनारे कर दिया और अलग थलग छोड़ दिया अपने हाल पर झेलने के लिए। पुस्तक के कुछ भाग रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। निजी रूप से मेरे लिए आपरेशन वाला भाग हिलाकर रखने वाला था। एक एक पंक्ति असहज करने वाली वास्तविकता व दर्द से भरी थी, लगा कि सामने खड़ा होकर देख रहा हूँ। वो अचानक से पाइप खींच लेने वाली घटना अबतक याद करता हूँ मन असहज हो जाता है। कल्पना नहीं हो पा रही थी कि इतना दर्द कैसे कोई सह सकता है और कहाँ से मिलती है इतनी शक्ति और जुझारूपन कि दुनिया की कोई भी विपदा आ जाए लेकिन उसके आगे झुकना नहीं है। शायद इसका उत्तर यही हो कि बचपन से समाज से मिलने वाले मानसिक दर्द ने शारीरिक दर्द झेलने की हिम्मत दे दी होगी या फिर शायद प्रकृति माँ ही काँटे को उस बच्चे के हाथ में देते वक़्त उससे होने वाली तकलीफ सहने की भी क्षमता दे गई होंगी क्योंकि ऐसे में साधारण व्यक्ति का हौसला तो जवाब दे जाता। "उड़ान" वाला भाग इस किताब का वह शानदार और उत्साहवर्द्धक भाग है जो इस बात में यक़ीन स्थापित करवाता है कि "आसमान में सुराख हो जाएगा, अगर पत्थर तबियत से उछालते रहा जाए" और ये भी कि संघर्ष, जुझारूपन और परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाते। असम्भव कुछ भी नहीं, बस कोशिशें जारी रखी जानी चाहिए, फल जरूर मिलेगा। अंत में यह भी कहना जरूरी है कि यह किताब केवल समाज के लिए ही नहीं बल्कि हमारी सरकारों और देश में विकलांग लोगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी पर भी सवाल करती है। बड़ा अजीब लगता है कि आजादी के इतने दशक बीत गए पर किसी ने इन चीजों की सुध तक नहीं ली और केवल सर्टिफिकेट तक विकलांगता को सीमित करके छोड़ दिया गया। पश्चिमी देशों ने इस दिशा में बहुत काम किया है। हमारे यहाँ अब अवश्य प्रयास किये जा रहे हैं पर अभी लम्बी राह बाकी है। और उससे भी लम्बी राह तय करनी है हमारे समाज को जिसे यह समझना ही होगा कि विकलांगता एक बीमारी है, अन्य बीमारियों की ही तरह और इसी कारण विकलांग लोगों के साथ किये जाने वाले हमारे दोहरे व्यवहार में बहुत बड़े बदलाव लाये जाने की जरूरत है। शायद "अच्छी और परानुभूति से युक्त शिक्षा प्रणाली" को अपनाना इस दिशा में पहला कदम हो सकता है। ललित जी के जज़्बे को सलाम। विटामिन ज़िंदगी को सलाम। ये मात्र एक किताब नहीं है बल्कि सामाजिक बदलाव की एक जलती हुई मशाल है जिसे आगे बढ़ते ही रहना चाहिए। Read more Read less

    Ankur Verma · Verified purchase · Apr 2020

  • Overwhelming and Inspirational !

    An honest and overwhelming account of a life well lived! It is a humbling experience for the reader to go through this account, as whatever little one has achieved in life, suddenly starts sounding lot more meaningless.. And also, one must read it to understand how unsympathetic we as society are towards physically disabled people.. it gives enough food for introspection! I have seen disabilities at somewhat closer quarter, but as long as one is blessed with healthy body, one can never fully know what it means ! Good luck to Lalit ji for his attempt to increase awareness about the subject, and may this new mission succeeds as he has succeeded in all his struggles ! Read more Read less

    Priyanka Bhaskar · Verified purchase · Jun 2019

  • "विटामिन ज़िंदगी" - एक प्रेरणादायी ज़िंदगी की कहानी! "विटामिन ज़िंदगी" - एक प्रेरणादायी ज़िंदगी की कहानी!

    मैं इस पुस्तक के लेखक "श्री ललित कुमार" से पिछले ५ या ६ सालों से सोशल मीडिया 'फ़ेसबुक' पर जुड़ा हूँ। अभी तक व्यक्तिगत तौर पर मिलने का सौभाग्य नहीं प्राप्त हुआ है। 'दशमलव' (ललित जी का ब्लॉग) पर सबसे पहले जुड़ा और उनके तकनीकी ज्ञान, सामाजिक समस्याओं के प्रति उनकी अनोखी दृष्टि और उनके बेहद ही सुलझे और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रशंसक बनता चला गया। मैं अमेज़न किंडल पर पुस्तक पढ़ने का आदी हूँ, इसलिए जब ये किताब किंडल पर उपलब्ध हुई तो घंटे भर के भीतर ही मैंने इसे ख़रीद लिया। ऐसा अति उत्सुक मैं बहुत कम चीज़ों को लेकर ही होता हूँ, किंतु यह किताब मुझे दूर से ही आवाज़ देकर बुला रही हो मानो! मैंने जब इसे पढ़ना शुरू किया तो लेखक के प्रशंसक के तौर पर नहीं बल्कि एक उत्सुक पाठक के तौर पर ही शुरूआत की थी। ज्यूँ ज्यूँ आगे बढ़ता गया, मुझे ललित और उनकी शख़्सियत से प्यार होता गया! उनकी पुस्तक से ही कुछ वाक्य उद्धृत कर रहा हूं - "यदि आप मुश्किलों से नहीं भागते, यदि आप संघर्ष करते हैं तो एक दिन आप अवश्य जीत जाते हैं। संघर्ष का अंधकारमय समय लंबा, बहुत लंबा, बहुत-बहुत लंबा चल सकता है… लेकिन एक पल ऐसा ज़रूर आता है, जब पंख खुलने का एहसास होता है और उगते सूर्य की तरफ़ आपकी उड़ान आरंभ होती है।" - इस पंक्ति में जो जीवन की सच्चाई को परख पा रहे हैं, उन्हें यह पुस्तक अनिवार्यतः पढ़नी चाहिए नहीं तो आप एक अज़ीम अनुभव से वंचित रह जाएँगे! "बार-बार गिरकर भी आगे बढ़ते रहने का उदाहरण भला चींटी ही क्यों हो? हम ख़ुद भी तो ऐसा उदाहरण बन सकते हैं!" - लेखक की अदम्य साहस से भरी है ये पुस्तक! हरेक शब्द में सच्चाई और जीवन को बेहतर और बेहतर, ऊँचा और ऊँचा, कभी न रुकने की ज़िद और उसी ज़िद के सहारे जीतने के अथक प्रयास की बानगी है यह पुस्तक! "दुख और असफलता जीवन के इंजन के लिए बेहतरीन ईंधन का काम करते हैं।" - मेरी दृष्टि में इससे ज़्यादा motivating statement हो ही नहीं सकता! हार और तकलीफ़ से जूझते हुए आप अपने दर्द और पसीने को अपने इंजन के इंधन के रूप में देखने लगें, फिर सफलता क्यूँ न मिलेगी भला? "पोलियो ने मुझसे दौड़ने की शक्ति छीन ली, लेकिन दौड़ने की इच्छा नहीं छीन सका…" - ललित जी को असंख्य धन्यवाद! अपनी ज़िंदगी में पाठकों को शामिल कर उन्होंने समाज को सहज मानविकता का पथ दिखलाया है, व्यक्ति को अपनी सीमाओं से लड़ने की और जीतने की उत्कट लालसा देने की कोशिश की है। न केवल विकलांग भाई-बंधुओं को बल्कि यह हर उस कमज़ोर इंसान में हिम्मत और साहस भरने की सार्थक कोशिश है जो कमज़ोर तो हैं लेकिन सपने देखते हैं और उन्हें प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। स्वयं पढ़िए और मित्रों को भी पढ़ाइए! एक बेहद सुखद अनुभूति से लबरेज़ हो उठेंगे मेरा दावा है! धन्यवाद ललित जी! Read more Read less

    Animesh Priyadarshi · Verified purchase · Jun 2019

  • विटामिन ज़िंदगी बनी रहे !!!

    “शाखें रही तो ,फूल भी पत्ते भी आएँगे ये दिन बुरे हैं तो अच्छे भी आएँगे “ ढेर सारी आशा ,उम्मीदों और साहस का संदेश देती ललित जी की यह किताब “ विटामिन ज़िंदगी “ सरल पर साथ ही प्रभावी , दिल को गहरे तक छू जाए जैसे अनेकों भावों की अभिव्यक्ति है आपकी यह ‘विटामिन ज़िंदगी ‘ आपके पोलियो के साथ आरम्भिक वर्षों के संघर्षों को पढ़कर आँखे कई बार नम हुई। महसूस कर सकती हूँ उस तकलीफ़ को। परंतु आपके हार ना मानकर उस लड़ाई से लड़ते जाने और जीत कर दिखाने के जज़्बे को मेरा सलाम। सचमुच आप सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं “”ज़िंदगी कितनी भी क्रूर क्यूँ ना हो जाए किंतु उससे कैसे जीतना है यह आपकी पुस्तक में आपका जीवन दर्शाता है।”” आपकी यह किताब वाक़ई विटामिन की भाँति शारीरिक या मानसिक या फिर दोनो तरह से तकलीफ़ झेल रहे लोगों में निराशा से भरे दृष्टिकोण को बदलने का कार्य करने वाली है मुझे इसकी पूरी पूरी उम्मीद है। निराशा में आशा का दीपक रोशन करती यह किताब मुझे एक जादू की पुड़िया की भाँति लगी। सरलता सहजता और आत्मीयता के भाव से भरी आपकी यह पुस्तक ! अपनी तकलीफ़ों को सबके साथ यूँ बाँटना आसान नहीं होता।अपने जीवन को हम सबके साथ साँझा करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मित्रों अगर आप जीवन में किसी भी वजह से निराश महसूस कर रहे हैं तो यह “ विटामिन ज़िंदगी “ आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण देगी। “मैं ख़ुद ज़मीन मेरा जर्फ आसमान का है कि टूट कर भी मेरा हौंसला चट्टान सा है “ —- मोहसिन नकवी ( विटामिन ज़िंदगी पेज १७३) ढेर सारे स्नेह के साथ ! ❤️ —— डिम्पल Read more Read less

    डिम्पल रस्तोगी · Verified purchase · May 2019